Glenn Maxwell IPL: आईपीएल के 32वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला गया। जिसमे आरसीबी के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। उन्होंने टीम को शुरुआती झटकों से निकालते हुए। 27 गेंदों मे कमाल का अर्धशतक जड़ दिया। ट्रेंट बोल्ट ने 12 रनो के स्कोर पर टीम के 2 बड़े विकेट चटका दिए।
सबसे पहले विराट कोहली 0 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद शाहबाज अहमद भी कुछ खास नहीं कर सके। उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने पारी को संभाले रखा। और इस पारी में 10 रन बनाते ही ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। और विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के एक खास क्लब में शामिल हो चुके हैं।
मैक्सवेल ने किया ये करनामा

आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। और वह ये करनामा करने वाले वाले छठे खिलाड़ी बन चुके है। उनसे पहले विराट कोहली,क्रिस गेल, राहुल द्रविड़,एबी डिविलियर्स और जैक कैलिस ने ये करनामा किया है।
इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान डु प्लेसिस के साथ बेहतरीन शतकीय साझेदारी बनाई। और आरसीबी के लिए ये मैक्सवेल का 35वां मुकाबला था। जिसमें उन्होंने 10वीं अर्धशतकीय पारी खेली। अगर उनके आईपीएल करियर कर बारे में बार करे। तो उन्होंने 117 मैचों में कुल 2500 से अधिक रन बना लिए हैं।
आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली- 7327 रन
- एबी डिविलियर्स- 4522 रन
- क्रिस गेल- 3420 रन
- जैक कैलिस- 1271 रन
- राहुल द्रविड़- 1132 रन
- ग्लैन मैक्सवेल- 1067 रन
ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला कुछ समय से चल नही पर रहा था। इस आईपीएल से पहले वह चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे थे। ओर आईपीएल के इस सीजन से उनकी वापसी हो चुकी है। आईपीएल 2023 में उन्होंने तीसरा अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने इस मुकाबले में 44 गेंदों पर 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनको आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। और इस सीजन मैक्सवेल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे है