IPL 2023: डेविड वॉर्नर का बड़ा कारनामा, रोहित-विराट के खास क्लब हुए शामिल

Date:

David Warner IPL: दिल्ली कैपिटल्स और सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद की टीम को हरा दिया है। इस मुकाबले कप्तान डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल 2023 का पहला छक्का जड़ा। यह छक्का लगाते ही उन्होंने आईपीएल में एक बहुत बड़ा कारनामा कर दिया हैं। वह विराट कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी करते हुए। उनके एक खास क्लब में शामिल हो चुके हैं।

वॉर्नर ने किया बड़ा कारनामा

David Warner completes 100 sixes in IPL as captain

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। जो एक दम गलत साबित हुआ था। इस मुकाबले में वार्नर 20 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 2 चौके और 1 लंबा छक्का लगाया था।

इसके साथ उन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल में अपने 100 छक्के लगा दिए हैं। ओर वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो चुके हैं। आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में कुल 214 छक्के लगाए हैं।

बतौर कप्तान आईपीएल में सर्वाधिक छक्के

  • एमएस धोनी- 214 छक्के
  • विराट कोहली- 168 छक्के
  • रोहित शर्मा- 151 छक्के
  • डेविड वॉर्नर-100 छक्के
  • केएल राहुल- 86 छक्के

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में है माहिर

आईपीएल 2023 में डेविड वार्नर बहुत बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 7 मुकाबलों में 306 रन बनाए है। जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए। वहीं आईपीएल करियर में अब तक उन्होंने 169 मुकाबलों में कुल 6187 रन बना दिए है। जिसमें 4 शानदार शतक भी शामिल हैं। और उनका स्ट्राइक रेट 139 का है। डेविड वॉर्नर की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स बल्लेबाजी में होती है।

पॉइंट्स टेबल में टीम का हाल

इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 मुकाबलों में से केबल एक मैच में जीत हासिल की। और वहीं 5 मुकाबलों में टीम को लगातार हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...