ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ये खिलाड़ी बन सकता है दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान!

Date:

Delhi Capitals new captain

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हदसे का शिकार हो गए हैं। इस एक्सीडेंट में उनको बहुत सी गंभीर चोट लगी है। इसके बाद पंत को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। ऋषभ पंत इस समय देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। और उनको आईसीयू में भी रखा गया है। और जानकारी के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर है। और उनको बहुत जल्द दिल्ली ट्रांसफर किया जा सकता है।

पंत के लिए यह साल ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। और साल के अंत में हादसे के बाद ऋषभ पंत मैदान पर कब वापसी करते हैं। यह कह पाना अभी काफी मुश्किल है। ऐसे में ऋषभ पंत 2023 में होने वाले बड़े टूर्नामेंट को भी मिस कर सकते हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद ही कुछ महीनों में आईपीएल 2023 भी खेला जाएगा। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। और कार एक्सीडेंट में लगी चोट को देखकर उनका आईपीएल में भी खेल पाना काफी मुश्किल है।

ये खिलाड़ी बन सकता है दिल्ली कैपिटल का नया कप्तान

David Warner can become the captain of Delhi Capitals

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद दिल्ली कैपिटल्स को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। और ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान हैं। और आने वाले आईपीएल में उनके न होने से उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी समस्या यह खड़ी हो चुकी है। कि टीम किस खिलाड़ी को अपना नया कप्तान बनाए। ओर दिल्ली कैपिटल की टीम में एक खिलाड़ी ऐसा भी है। जिसके नाम पर दिल्ली की टीम थोड़ा विचार कर सकती है।

यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स मोजूद डेविड वॉर्नर आने वाले सीजन में अपनी टीम के लिए कप्तानी करते हुए दिखा सकते हैं। डेविड वॉर्नर में कप्तान बनने के लिए पूरी काबिलियत है। जो एक कप्तान में होनी चाहिए।

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में बतौर कप्तान बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। और आईपीएल में उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद टीम चैंपियन बनी थी। 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग हादसे के बाद से ही डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कप्तान के पद से हटा दिया था।

उनके कप्तानी से हटते ही हैदराबाद टीम ने आईपीएल में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था।। डेविड वॉर्नर के बाद स्टीव स्मिथ भी दिल्ली कैपिटल की टीम के कप्तान बन सकते हैं। लेकिन स्टीव स्मिथ की जगह डेविड वॉर्नर अच्छा विकल्प हैं। स्मिथ का टी20 रिकॉर्ड ज्यादा खास नहीं रहा है। ऐसे में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related