आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

Date:

Indian Premier league 2023

आईपीएल 2023 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन का समय शेष है। इस बड़ी लीग के शुरू होने से पहले सबसे सबसे बड़ा सवाल ये था। कि ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी कौन सा खिलाड़ी करेगा। बता दें कि ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल होने के बाद आईपीएल 2023 से पहले ही बाहर हो गए हैं। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम को उनका नया कप्तान मिल गया है।

इस खिलाड़ी को बनाया दिल्ली का नया कप्तान

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान डेविड वॉर्नर को सौंपी जा रही है। और एक की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल का नया कप्तान डेविड वॉर्नर को बनाया जा रहा है। डेविड वॉर्नर में कप्तान बनने के लिए वह हर प्रकार के गुण है। जो को एक कप्तान में होनी चाहिए। इस खिलाड़ी को पहले से भी आईपीएल में कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव है।

2016 में एसआरएच को जिताया है। खिताब

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में एक कप्तान के रूप में बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आईपीएल में उनकी ही कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने खिताब पर अपना कब्जा किया था। साल 2018 में हुए बॉल टेम्परिंग के हादसे के बाद डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने भी कप्तान के पद से हटा दिया था।

उनके कप्तानी से हटने के बाद ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने आईपीएल में बेकार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इसके बाद पिछले साल दिल्ली कैपिटल की टीम ने डेविड वॉर्नर को एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है। और ये खिलाड़ी अब कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पिछले साल ऋषभ पंत हुए थे चोटिल

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल एक रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। और उनको गंभीर चोटे आई थी। इसके बाद उनका मुंबई और देहरादून के हॉस्पिटल में इलाज कराया गया। कुछ समय से पहले उनकी तस्वीर भी सामने आई थी। वह क्रिकेट से अभी दूर चल रहे हैं और उनके भारतीय टीम में जल्दी वापसी का रास्ता अभी नजर नहीं आ रहे हैं।

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपीटल्स की टीम

डेविड वॉर्नर (कप्तान), ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, एनरिच नार्जे,मिचेल मार्श, मनीष पांडे, रिले रोसौव, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव,अक्षर पटेल रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे , लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल साल्ट, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related