ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर ने बनाया नया रिकॉर्ड, वूमेंस क्रिकेट की फेंकी सबसे तेज गेंद

Date:

WPL 2023

वूमेंस प्रीमियर लीग का पहला संस्करण खेला जा रहा है। और यह लीग काफी चर्चा में है। इस लीग में 3 टीमें ऐसी है। जो पुरुष आईपीएल की फ्रेंचाइजी आरसीबी ,मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के नाम से हैं। इस वजह से यह लीग बहुत सुर्खियो में है। वूमेंस प्रीमियर लीग में वर्ल्ड की बहुत सी स्टार क्रिकेटर्स ने भाग लिया है। और वह जलवा दिखा रही हैं। उनमें से ही एक नाम ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिस पेरी का है।

पेरी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी जलबा दिखा रही हैं। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जहां उन्होंने 5 छक्कों के साथ 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं यूपी वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी से कमाल कर दिया हैं। और सबसे खास बात यह थी। कि इस टूर्नामेंट आरसीबी की टीम यह पहली जीत थी।

पेरी ने रचा नया इतिहास

जहां इस पारी में एलिस पेरी 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं उन्होंने एक ऐसी गेंद भी फेंक दी है। जिससे उन्होंने नया रिकॉर्ड बना लिया हैं। ऑस्ट्रेलिया की इस स्टार ऑलराउंडर ने महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गति से गेंद फेंकी है। उन्होंने 130.5 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए।

साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंदों की बात की जाए। तो टॉप-5 में शबनिम इस्माइल और डार्सी ब्राउन का नाम शामिल था। लेकिन अब एलिस पेरी ने सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 स्थान पर कब्जा कर लिया है।

महिला क्रिकेट की 5 सबसे तेज गति की गेंद

एलिस पेरी – 130.5 किमी/घंटे

शबनिम इस्माइल – 128 किमी/घंटे

शबनिम इस्माइल- 127.4 किमी/घंटे

शबनिम इस्माइल- 127.1 किमी/घंटे

डार्सी ब्राउन- 126.8 किमी/घंटे

इस टूर्नामेंट की बात की जाए। तो एलिस पेरी की टीम आरसीबी चाहे 6 में से 5 मुकाबले हार गई। लेकिन एलिस पेरी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने 6 पारियों में 205 रन बनाकर वह लीग की दूसरी टॉप स्कोरर खिलाड़ी रही हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 3 विकेट चटकाएं है। लेकिन बहुत से मौकों पर प्रभावशाली भी रही हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।  जिसमें उनके 5 छक्के लगाए थे। आरसीबी के 2 लीग मुकाबले और बचे हुए हैं। शुरुआती 5 हार के बाद आरसीबी के लिए नॉकआउट की राह मुश्किल हो चुकी है। टीम अपना अगला मैच 18 मार्च को गुजरात जायंट्स की टीम के खिलाफ खेलने वाली हैं। वहीं लास्ट मुकाबले में स्मृति मंधाना की टीम की टक्कर टेबल टॉपर मुंबई इंडियंस के साथ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related