ICC Awards: अर्शदीप सिंह को आईसीसी की इस लिस्ट में मिल गई जगह, 5 साल के बाद कोई भारतीय खिलाड़ी हुआ शामिल

Date:

ICC Awards Arshdeep Singh

भारतीय टीम के स्टार युवा तेज गेंदबाज को अब आईसीसी की और से एक बहुत अच्छा तोहफा मिल गया है। और बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने इस साल टी20 और वनडे में डेब्यू करने के बाद बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है। और वह वनडे फॉर्मेट में ज्यादा खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। लेकिन टी20 में उन्होंने वर्ल्ड में अपनी पहचान बना ली ही। अर्शदीप सिंह ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्व कप में भी खेले और भारतीय टीम के लिए बहुत यादगार प्रदर्शन किए हैं।

4 खिलाड़ियों का हुआ चयन

अर्शदीप सिंह को उनके प्रदर्शन के कारण से आईसीसी ने अपने पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड के लिए नामित भी किया है। और उनके अलावा 3 और खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए दावेदार बनाया। अन्य तीन खिलाड़ियों में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन, अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी इब्राहिम जदरान और न्यूजीलैंड के तूफानी सलामी बल्लेबाज फिन एलेन को भी चुन लिया गया है।

अर्शदीप सिंह का साल 2022 में प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह के इस साल के प्रदर्शन को देखे। तो उन्होंने जुलाई 2022 में इंग्लैंड टीम के खिलाफ साउथम्पटन में टी20 में डेब्यू करने के बाद से अब तक 21 मेंच खेले हैं। और इस बीच 18.13 की औसत से 33 विकेट अपने नाम किए। और उन्होंने इस बीच एक बार 4 विकेट भी चटकाएं हैं। जो की न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आया था।

पंत, पुजारा और इरफान ने भी जीता है अवॉर्ड

आईसीसी के इस खास अवॉर्ड की अगर बाद की जाए। तो इसकी शुरुआत सबसे पहले 2004 में हुई थी। और इसे पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने अपने नाम किया था। और इसके बाद से ही इसे प्रत्येक साल ही दिया जा रहा है। और भारत के लिए दूसरी बार 2013 में सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और फिर उसके बाद 2018 में ऋषभ पंत ने भी इस अवॉर्ड को जीत लिया था।

इसके बाद और किसी भी भारतीय खिलाड़ी को इस अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है। और अब 5 साल के लंबे समय के बाद अर्शदीप सिंह टीम इंडिया से दावेदार बनाए गए है। अर्शदीप सिंह अगर इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाब हो जाते हैं। तो वह भारत के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे।

इमर्जिंग क्रिकेटर अवॉर्ड के विजेता

  • 2004 – इरफान पठान
  • 2005 – केविन पीटरसन
  • 2006 – इयान बेल
  • 2007 – शॉन टेट
  • 2008 – अजंता मेंडिस
  • 2009 – पीटर सिडल
  • 2010 – स्टीवन फिन
  • 2011 – देवेंद्र बिशू
  • 2012 – सुनील नरेन
  • 2013 – चेतेश्वर पुजारा
  • 2014 – गैरी बैलेंस
  • 2015 – जोश हेजलवुड
  • 2016 – मुस्तफिजुर रहमान
  • 2017 – हसन अली
  • 2018 – ऋषभ पंत
  • 2019 – मार्नस लाबुशेन
  • 2021 – यानेमन मलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related