T20 World Cup 2022: अर्शदीप सिंह में दिखाई दिए, जहीर खान, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान

Date:

T20 World Cup 2022

साल 2022 में अर्शदीप सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम की बहुत बड़ी खोज माना जा रहा है। वह एक के बाद एक लगातार ही सभी टीमों के खिलाफ विकेट निकाल रहे हैं। एशिया कप 2022 से लेकर के ऑस्ट्रेलिया में चल रही टी20 विश्व कप तक वह हर धरती पर सभी विरोधी टीम के लिए मुश्किल पैदा कर रहे हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को उनमें जहीर खान की परछाई दिखाई देने लगी है।

वर्ल्ड कप में बहुत शानदार फॉर्म में चल रहे अर्शदीप

Anil Kumble sees Zaheer Khan in Arshdeep Singh

टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने प्रतिद्विंध टीम पाकिस्तान के खिलाफ बहुत घातक गेंदबाजी की हैं। 23 वर्षीय इस भारतीय गेंदबाज ने अपने लगातार 2 ओवर में पाकिस्तान के 2 सबसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया है।

उन्होंने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को गोल्डन डक पर आउट करते हुए पवेलियन भेज दिया था। और इसके बाद, उन्होंने अपने दूसरे ओवर की लास्ट गेंद पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप के सबसे बड़े बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी चलता कर दिया। इस मुकाबले में दिल जीतने वाला प्रदर्शन था। जिसका पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले पर पूरा असर हुआ है।

कुंबले को अर्शदीप सिंह में जहीर खान नजर आए

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले का यह मानना है। कि बाएं हाथ के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारत के लिए वही भूमिका निभा रहे हैं। जो एक जमाने में टीम के लिए जहीर खान निभाया करते थे। अर्शदीप सिंह ने इस साल के शुरूआत में ही भारत के लिए डेब्यू करने के बाद बहुत से मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।

Anil Kumble sees Zaheer Khan in Arshdeep Singh

इनमें पाकिस्तान टीम के खिलाफ रविवार को खेला गया है। टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भी शामिल है। जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाएं थे। अनिल कुंबले ने पंजाब किंग्स टीम के कोच रहते हुए। अर्शदीप सिंह को काफी करीब से परखा है। और वह उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित भी हुए हैं।

अनिल कुंबले ने कहा, ‘‘ अर्शदीप सिंह निश्चित तौर पर पूर्ण रूप से परिपक्व हो चुके है। और मैं चाहता हूं। कि वह अच्छा प्रदर्शन जारी रखे। उसमें सब कुछ करने की क्षमता है। जो को जहीर खान ने भारत के लिए किया हैं।’

IPL ने अर्शदीप सिंह के हुनर को तराशा हैं

अनिल कुंबले ने आगे यह कहा की, ‘‘मैं चाहता हूं। अर्शदीप सिंह भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन करें। मैं उससे वास्तव में बहुत प्रभावित हूं। मैंने उसके साथ 3 साल काम किया है। और पिछले IPL में उसने दिखाया कि वह किस तरह से दबाव से निबटना जानते है। अर्शदीप सिंह ने अपना डेब्यू करने के बाद से ही 14 टी20 मुकाबलों में 18.54 के औसत से 22 विकेट चटकाएं हैं। और पावरप्ले में वह बहुत ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह की मौजूदा फॉर्म ने भारतीय टीम की गेंदबाजी विभाग को खासा बहुत ज्यादा मजबूती दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related