Andre Russell Sixes : आंद्रे रसेल ने हैदराबाद के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही हासिल किया खास मुकाम,

Date:

Andre Russell Records: आईपीएल 2023 के 47वे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर के खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 छक्के शानदार छक्के लगाए। और इसके साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में बहुत खास रिकॉर्ड बना लिया है। वह टी20 क्रिकेट में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन चूके हैं। इसमें रोहित शर्मा ओर ब्रैंडन मैक्कुलम से भी काफी आगे चल रहे है।

आंद्रे रसेल ने किया ये करनामा

Andre Russell hit 600 sixes in T20 cricket

केकेआर टीम का यह ऑलराउंडर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता हैं। वह टी20 क्रिकेट के बहुत खतरनाक खिलाड़ी हैं। यह बल्लेबाज वेस्टइंडीज देश के लिए खेलता है। और आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ओर से खेलते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को टीम के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 1 चौका और 2 लंबे छक्के लगाए। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। रसल टी20 क्रिकेट में 600 से अधिक छक्के लगाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बन चुके है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 472 छक्के जड़ दिए है।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल- 1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड- 812 छक्के
  • आंद्रे रसेल- 600 छक्के
  • ब्रेंडन मैकुलम- 485 छक्के
  • कोलिन मुनरो- 480 छक्के
  • रोहित शर्मा- 472 छक्के

तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल बहुत टी20 लीगों में भाग लेते है। और वह तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 के 445 मुकाबलों में कुल 7464 रन बनाए है।

केकेआर की टीम

आंद्रे रसेल 2012 से ही आईपीएल में खेलते हुए आ रहे है। उन्होंने अपने अकेले के बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को बहुत से मुकाबले जिताए हैं। और उन्होंने आईपीएल के 108 मुकाबलों कुल 2201 रन बनाए है। जिसमें रसल ने कुल 10 अर्धशतक लगाए है। इसके साथ साथ उन्होंने 96 विकेट भी चटकाए है। वह केकेआर की बल्लेबाजी की सबसे खास कड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related