Suryakumar Yadav : सूर्यकुमार यादव ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया जलबा, जाने क्या कर दिखाया

Date:

Suryakumar Yadav

भारत और बांग्लादेश टीम के बीच में खेली जारी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश मे है। और वहीं कुछ खिलाड़ी चोट के वजह से या तो फिर घर पर रेस्ट कर रहे हैं। तो कुछ एनसीए की चोट से उबरने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस मिले हुए। ब्रेक में भी आराम नहीं कर रहे।

अगली सीरीज की तैयारी में जुट चुके हैं। सूर्यकुमार यादव इस समय रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम के लिए खेल रहे हैं। और बहुत कमाल का प्रदर्शन भी दिखा रहे हैं। और एक बार फिर से रणजी ट्रॉफी में भी सूर्यकुमार ने टी20 वाले अंदाज में ही बल्लेबाजी करके सबको चौका दिया है। ओर तेज गति से रन भी बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के खिलाफ खेली विस्फोट पारी

रणजी ट्रॉफी में आज हैदराबाद और मुंबई के बीच मुकाबला शुरू हुआ है। और मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की। और ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल मैदान पर खेलने उतरे। लेकिन पृथ्वी शॉ बहुत जल्द ही आउट हो गए। और उन्होंने आउट होने से पहले 21 गेंद में 19 रन बनाये। इसके बाद यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए नंबर 3 पर सूर्य कुमार यादव आए।

रणजी ट्रॉफी हो या वनडे हो या फिर टी20 अंतराष्ट्रीय सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी करने का अंदाज तो एक जैसा ही रहता है। और आते से ही धुआंधार बल्लेबाजी करना। यही काम सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में भी जारी रखा है। ओर पहले सेशन में ही 90 गेंद में 80 रन जड़ दिए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल ने बहुत शानदार शतक लगाया। उन्होंने 161 रनो की पारी खेली। और रहाणे ने भी 108 रनो की शतकीय पारी खेल रहे है। ओर अभी भी नाबाद है।

भारत मिशन वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी में

भारतीय टीम अभी बांग्लादेश दौरे पर है। और लास्ट टेस्ट मुकाबला खेलने के बाद ही वापस लोट आएगी। और अब भारतीय टीम अगले साल की तैयारी में लग रही है। अगले साल के शुरू में ही श्रीलंका टीम भारत के दौरे पर आयेगी। उसमें 3 टी20 मुकाबले और 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम अब मिशन वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी में लग रही है।

आने वाले समय में टीम इंडिया में बहुत से बदलाव भी दिखाई देंगे। लेकिन ये तो लगभग पक्का है। कि सूर्यकुमार यादव अभी वनडे और टी20 दोनों ही टीमों का हिस्सा रहने वाले है। यही नहीं सूर्या ने पिछले ही दिनों में टेस्ट क्रिकेट खेलने की अपनी मंशा भी बताई थी। अगर वे सफेद जर्सी वाले खेल में इस प्रकार से ही बल्लेबाजी करते रहेंगे। तो वो दिन दूर नहीं रहेगा। जब वे भारत के लिए टेस्ट में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...