IND vs AUS: सूर्या का शर्मनाक फॉर्म जारी, लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट; सोशल मीडिया हो रहे ट्रोल

Date:

Suryakumar Yadav, IND vs AUS 

टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी दुनिया में जलबा दिखाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वनडे में बहुत खराब दौर चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में तो उनका फॉर्म ऐसा चल रहा है। कि उन्होंने दोनों मुकाबलों में 2 गेंदें ही खेलीं है। और लगातार 2 बार आउट हो चुके है। और उनका खाता तक नहीं खुल सका है। दोनों मुकाबलों में वह गोल्डन डक पर यानी पहली गेंद पर ही शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं।

मिचेल स्टार्क ने मुंबई के बाद वाइजैग में भी उनको चारों खाने चित कर दिया है। और दोनों मुकाबलों में वह एलवीडबल्यू हो गए है। और दोनों ही विकेट एक दूसरे के जैसे ही लग रहे थे। सूर्या जिनके लिए पिछला साल बहुत बेहतरीन रहा था। और हर जगह उनकी ही चर्चाएं हो रही थी। वहीं इस साल उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा है। टी20 को छोड़ दिया जाए। तो वनडे में उनका खराब दौर चल रहा है।

पिछली 14 पारियों से उनका अर्धशतक भी नहीं आया है। और केवल 2 बार ही वह 30 से ज्यादा का स्कोर बना सके हैं। उन्होंने लास्ट अर्धशतक वनडे क्रिकेट में पिछले साल फरवरी माह में लगाया था। मतलब 1 साल से भी अधिक समय व्यतीत हो चुका है। और वनडे में सूर्यकुमार यादव अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं।

वनडे में सूर्याकुमार का बल्ला खामोश

सूर्यकुमार यादव ने 2022 के बाद से कुल 16 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसकी 14 पारियों में उनको बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। पर वह 2 बार ही 30 से अधिक रन बना पाए हैं। इसमें एक भी अर्धशतक नहीं है। उन्होंने पिछली 14 पारियों में 172 रन ही बनाए है। जो कि बहुत शर्मनाक है।

इस बीच 34 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं उनके वनडे की शुरुआती 6 पारियों की बात की जाए। तो उन्होंने 65 से ज्यादा के औसत से 261 रन बनाए थे। जिसमें 2 अर्धशतक भी थे। उनके नाम वनडे की 20 पारियों में 433 रन है। और उनका औसत भी 27 से कम का रहा है। और सोशल मीडिया पर भी उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

सूर्या की जगह पर मंडरा रहा खतरा

पिछली 14 पारियों में सूर्या का स्कोर बहुत खराब रहा है। आप उनको टीम मैनेजमेंट ने टी20 वाली चमक इस फॉर्मेट में भी दिखाने का बहुत अच्छा मौका दिया है। लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पा रहे है। इसलिए यह सीरीज वनडे फॉर्मेट में उनके वनडे करियर का टर्निंग पॉइंट हो सकती है। इस साल वनडे विश्व कप खेला जाना है।उस लिहाज से सूर्यकुमार यादव का विश्व कप की टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल लग रहा है। उनको यही फॉर्म जारी रहती है। तो श्रेयस अय्यर टीम की पहली पसंद हो सकते है। ओर वहीं संजू सैमसन के नाम पर भी चर्चा अब और काफी चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...