LSG vs DC Match: काइल मेयर्स और मार्क वुड के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ ने दी करारी मात

Date:

LSG vs DC Highlights

आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में लखनऊ में खेला गया है। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनो से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स टीम कप्तान डेविड वॉर्नर के अर्धशतक के बाद भी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी।

लखनऊ की तरफ से मार्क वुड ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 5 विकेट अपने नाम किए।लखनऊ द्वारा दिए गए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तो बहुत अच्छी रही थी। और टीम ने 4 ओवर में ही 40 रन बना लिए थे। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर के शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन मार्क वुड के ओवर ने पूरा मैच ही बदल कर रख दिया।

मार्क वुड ने अपने पहले ही ओवर में पहले पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड करके पहला विकेट चटकाया। इसके बाद अगली गेंद पर मिचेल मार्श को भी क्लीन बोल्ड करते हुए दिल्ली को दूसरा झटका दिया। इन 2 विकटो के गिरने से दिल्ली कैपिटल्स की टीम उभर नई पाई। और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

मेयर्स ने खेली ताबड़तोड़ पारी

LSG beat Delhi Capitals by 50 runs

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए। 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया था। 14 रन के स्कोर पर काइल मेयर्स का कैच छूट गया था। इसके बाद काइल मेयर्स ने इस जीवनदान का फायदा उठाया। और 38 गेंद में 2 चौके और 7 छक्कों सहायता से 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। खलील अहमद और चेतन सकारिया ने 2-2 विकेट चटकाएं। निकोलस पूरन ने 36 रन की पारी खेली। और आयुष बडोनी ने 7 गेंद में 18 रन की तूफानी पारी खेली। जिसमे 2 छक्के और 1 चौका लगाया।

आईपीएल में आवेश खान के 100 विकेट हुए पूरे

कप्तान डेविड वॉर्नर ने एक छोर को संभाले रखा। डेविड वॉर्नर को 48 गेंद में 56 रन के स्कोर पर आवेश में आउट कर दिया। लास्ट ओवर मार्क वुड ने 2 विकेट लेकर मुकाबले अपने 5 विकेट पूरे कर लिए। आवेश खान और रवि विश्नोई को 2-2 सफलताएं मिली। आवेश खान ने इन 2 विकेटों के साथ ही आईपीएल में अपने 100 विकेट अपने नाम कर लिए है।

दिल्ली को लखनऊ ने तीसरी बार हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए जीत के सबसे ज्यादा रन कायल मेयर्स, और निकोलस पूरन ने बनाए। के लेकिन जीत के हीरो मार्क वुड रहे। जिन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से 5 विकेट चटकाएं। उनके सामने दिल्ली के बल्लेबाजों के टिक भी नहीं सके। केवल कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स की दिल्ली कैपिटल्स पर यह लगातार तीसरी जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...