15.9 C
Los Angeles
Friday, April 26, 2024

IPL 2023 : केकेआर टीम में घातक खिलाड़ी की एंट्री, टीम की परेशानी हुई दूर

IPL 2023, KKR: आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम अब तक 2 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब 9 अप्रैल रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है। लेकिन इससे पहले ही कोलकाता की टीम में एक स्टार खिलाड़ी को शामिल कर लिया है। ये खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। तो आइए जान लेते है। इस खिलाड़ी के बारे में।

केकेआर की टीम स्टार खिलाड़ी को एंट्री

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में एक स्टार बल्लेबाज जेसन रॉय को शामिल कर लिया। जेसन रॉय को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में एक भी टीम ने भी नहीं खरीदा था।

Jason Roy’s entry in KKR’s team

लेकिन फिर चोटिल खिलाड़ी की जगह पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उनको 2.8 करोड़ रुपये में साइन कर लिया था। वह इससे पहले साल 2017, 2018 और साल 2021 में आईपीएल में अपना जलबा दिखा चुके हैं। और उन्होंने आईपीएल के 13 मुकाबलों में कुल 329 रन बनाए है।

इंग्लैंड को जिता चुके कई मुकाबले

जेसन रॉय अंतिम बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए 2021 में खेले थे। तब उन्होंने 5 मुकाबले खेले थे। और 150 रन बनाए थे। जिसमे एक अर्धशतक भी लगाया था। वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके पास वह वह क्षमता है। कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण के छक्के छुड़ा सकते है।

उन्होंने इंग्लैंड की और से 64 टी20 मुकाबले खेले है। जिसमें उन्होंने 8 अर्धशतक के साथ साथ कुल 1522 रन बनाए हैं।गौतम गंभीर की कप्तानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब को अपने नाम किया है। उसके बाद टीम कोई खिताब नहीं जीत सकी है।

पिछले सीजन भी यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। और वहीं इस सीजन के पहले मुकाबले में टीम को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ 7 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। वही दूसरे मुकाबले में शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी बदौलत पर टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 81 रनों से हराया दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles