WPL 2023: फाइनल में उतरते ही एमएस धोनी की बराबरी करेगी हरमनप्रीत कौर, जानें आईपीएल के खास संयोग

Date:

WPL 2023 Final

वूमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन खत्म होने पर है। रविवार 26 मार्च को फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने रहेगी। इस मुकाबले में एक तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान मेग लैनिंग तो दूसरी और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर रहने वाली है। फाइनल में मुंबई इंडियंस कप्तान हरमनप्रीत कौर उतरते ही बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।

भारतीय पुरुष क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेगी। और इतना ही नहीं इस फाइनल मुकाबले के आईपीएल से जुड़े हुए कुछ खास संयोग भी बन रहे हैं। साल 2008 में आईपीएल की शुरु हुआ था। और पहले ही सीजन में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम चैंपियन बनी थी।

इस सीजन के फाइनल मुकाबले में राजस्थान का सामना महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुआ था। यहीं ऐसे संयोग बन रहे हैं। जो की वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल से पहले चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही हरमनप्रीत कौर फाइनल मुकाबले में उतरते ही धोनी के बहुत से रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। वूमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी हरमनप्रीत

हरमनप्रीत कौर वूमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय कप्तान बनेगी। जबकि महेंद्र सिंह धोनी पुरुष आईपीएल में ऐसा करने वाले भारत के पहले कप्तान थे। उसके बाद अगर मुंबई इंडियंस टीम चैंपियन बन जाती है। तो इस मामले में भी हरमनप्रीत कौर एमएस धोनी की बराबरी कर लेगी। आईपीएल में चैंपियन बनने वाले धोनी पहले भारत के कप्तान थे। और हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस जीत जाती है। तो वूमेंस प्रीमियर लीग में वह एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

डबल्यूपीएल में सामने आया आईपीएल का कनेक्शन

वूमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटर आमने-सामने है। आईपीएल के पहले सीजन में भी फाइनल मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी शेन वॉर्न के हाथो में थी। और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी के हाथों में थी।

इतना ही नहीं धोनी उस समय भारत के कप्तान थे। और हरमनप्रीत कौर भी भारत की महिला टीम की कप्तान है। सबसे खास बात एक यह है। कि धोनी और हरमनप्रीत कौर दोनों की जर्सी का नंबर 7 है। पहले सीजन में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम राजस्थान से हार गई थी। ऐसे में यह सारे संयोग होते है। तो हरमनप्रीत को खुश जरूर कर सकते है। लेकिन नतीजे के मामले में वह एमएस धोनी के इतिहास की बराबरी नहीं बल्कि उसे पलटने को कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related