DC vs MI: दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश, ऐसी हो सकती हैं प्लेइंग 11

Date:

DC vs MI Live: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जाने वाला है। इस सीजन में अब तक खेले गए मुकाबले दोनों टीमों के लिए बुरे सपने से कम नहीं रहे है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को अब तक आईपीएल 2023 में एक भी जीत नही मिली है। आज के मुकाबले में दोनो टीमों में से एक टीम की पहली जीत तो पक्की है। इस लिए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

मुंबई इंडियंस के आंकड़े है मजबूत

Delhi Capitals Vs Mumbai Indians Playing XI

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में अब तक आईपीएल में 32 मुकाबले खेले जा चुके है। जिसमें से 15 मुकाबले दिल्ली की टीम ने जीते है। तो वहीं 17 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की टीम ने बाजी मारी है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स टीम एक भी बार आईपीएल खिताब नही जीत सकी है।

दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश

आईपीएल 2023 मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए अब तक बेहद खराब गया है। मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में आरसीबी ने 8 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स को अब तक डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल 2023 में एक के बाद एक 3 मुकाबलों में शिकस्त मिली है। और टीम आईपीएल के प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नोचे है। ऐसे में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें अपने आईपीएल 2023 में पहला मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

टीमों के प्लेइंग इलेवन हो सकता है बदलाब

आईपीएल 2023 में मुंबई के बल्लेबाजो ने बहुत खराब प्रदर्शन किया है। तिलक वर्मा के अलावा और कोई बल्लेबाजी लय में नही दिखाई दिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। कप्तान डेविड वॉर्नर ने ही बेहतरीन पारियां खेली हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान),, ललित यादव, राइली रूसो,अभिषेक पोरेल, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल,कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्किया,खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन,तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान,ट्रिस्टन स्टब्स,पीयूष चावला,ऋतिक शौकीन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...