15.2 C
Los Angeles
Monday, April 22, 2024

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस खरनाक खिलाड़ी की वापसी, गांगुली ने दी जानकारी

IPL 2023 GT vs DC:  दिल्ली कैपिटल्स टीम को अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथो हार का सामना करना पड़ा। आज मंगलवार को गुजरात टाइटंस की टीम का सामना दिल्ली के साथ होगा। दूसरे मुकाबले से पहले सौरव गांगुली ने एक बहुत बड़ी जानकारी दी है। टीम का एक खतरनाक खिलाड़ी टीम में शामिल हो चुका है। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी ज्यादा अच्छी नहीं रही। चेतन सकरिया लास्ट के स्पेल में महंगे साबित रहे थे। वहीं खलील अहमद और मुकेश कुमार को तीसरे पेसर के सपोर्ट की कमी महसूस हो रही थी। ऐसे में अब टीम के साथ एक खतरनाक तेज गेंदबाज जुड़ चुका है।

इस खिलाड़ी की हो रही टीम में वापसी

Anrich Nortje has returned to the Delhi Capitals team

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के एक दिन पहले सौरव गांगुली बताया। की एनरिक नॉर्खिया अब टीम में शामिल हो चुके हैं। लेकिन हमने इस मुकाबले के लिए अब तक टीम का चयन नही किया है। अभी एनरिक नॉर्खिया के आने से टीम के गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत हो जाएगा। ऐसे में उनका खेलना तो लगभग तय है। उन्होंने कहा की खलील अहमद और मुकेश कुमार ने एलएसजी के खिलाफ बहुत बढ़िया गेंदबाजी की थी।

वही चेतन सकरिया ने पहले 2 ओवर काफी अच्छे डाले थे। और बाद के ओवरों में वही बहुत महंगे रहे। लेकिन टी20 में ऐसा देखने को मिलता रहता है।गांगुली के बयान के अनुसार यह तो पता चलता है। कि 4 विदेशी खिलाड़ियों का खेलना टीम के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एनरिक नॉर्खिया को खिलाने के लिए टीम को एक अच्छा इंडियन बल्लेबाज खिलाना पड़ेगा और एक विदेशी बल्लेबाज को टीम से बाहर करके नॉर्खिया को टीम में जगह मिलेगी।

इस टीम के पास भारतीय बल्लेबाज तो काफी है। लेकिन मौका किसको दिया जाएगा। यह देखना पड़ेगा। टीम के पास मनीष पांडे, यश ढुल जैसे कई बेहतरीन बल्लेबाजी के विकल्प मोजूद है। पर टीम मैनेजमेंट राइली रूसो को बाहर कर सकती है। जिससे नॉर्खिया को टीम में शामिल कर सकते है। क्योंकि मिचेल मार्श और रोवमेन पॉवेल को तो टीम से बाहर नहीं कर सकते है।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, मनीष पांडे,रिपल पटेल,यश ढुल, मिचेल मार्श, मुस्तफिजुर रहमान,ललित यादव, फिल सॉल्ट,अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, रेली रोसौव,खलील अहमद,कमलेश नागरकोटी, लुंगी एनगिडी , अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार,ऋषभ पंत (चोटिल)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles