12.2 C
Los Angeles
Monday, April 15, 2024

साइना नेहवाल राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स 2023 में नही लेंगी हिस्सा, दुबई में आयोजित होगा एशियाई चैंपियनशिप टूर्नामेंट

National Badminton Trials 2023

 

राष्ट्रमंडल खेलों की 2 बार की चैंपियन रहने वाली भारत की स्टार साइना नेहवाल उन बैडमिंटन खिलाड़ियों में शुमार हैं। जो की 14 से लेकर 19 फरवरी को दुबई में आयोजित होने वाली एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स में भाग नही ले रहे हैं। पूर्व नंबर 1 साइना नेहवाल को मालविका बंसोड और आकर्षि कश्यप के साथ ट्रायल्स के लिए शामिल किया था।

सीनियर चयन समिति को एशिया की प्रतियोगिता में 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ महिला सिंगल्स खिलाड़ी चुनने के लिए इन तीनों के नाम पेश किए गए थे। लेकिन साइना नेहवाल और मालविका दोनों ने ही ट्रायल्स में भाग ही न लेने का ऐलान कर दिया था।

Saina Nehwal will not participate in National Badminton Trials 2023

भारतीय बैडमिंटन संघ के एक सूत्र ने यह कहा हैं।,‘साइना नेहवाल और मालविका ने बीएआइ को ट्रायल्स के लिए अनुपलब्धता के बारे जानकारी दी हैं। और इसलिए अस्मिता चालिहा को ट्रायल्स के लिए भी आमंत्रित किया है। ओर कई अन्य खिलाड़ियों ने भी हटने का निर्णय ले लिया है। और’ इससे अब अस्मिता ओर आकर्षि के बीच में कड़ा मुकाबला रहेगा।

साइना नेहवाल के लिए 2022 रहा था काफी मुश्किल

साइना नेहवाल के लिए 2022 का साल बहुत मुश्किल रहा है। जिसमें वह बहुत सी चोटों से जूझती रहीं है। और फिर फार्म में न होने के कारण वह वर्ल्ड रैंकिंग में 31वें स्थान पर आ पहुंची। और अपने वर्कलॉड प्रबंधन के लिए वह पिछले साल अप्रैल माह में 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल में भी शामिल नहीं हो सकी थीं। चयन समिति ने सिंगल्स खिलाड़ी एच एस प्रणय,लक्ष्य सेन, पीबी सिंधू और सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी एवम चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी को उनकी शानदार वर्ल्ड रैंकिंग के लिए उनको सीधे प्रवेश देने का निर्णय ने लिया।

25 दिसंबर को हुई वर्चुअल मीटिंग

चयन समिति ने 25 दिसंबर को वर्चुअल मीटिंग रखी थी। जिसमें उसने ट्रायल्स से 14 लोगो की टीम के अन्य सदस्यों का भी चयन करने का निर्णय लिया था। और अब यह ट्रायल खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के वजह से एक दिन में ही हो सकता है। और यह भी पता चला। कि एम आर अर्जुन भी इंजर्ड हो चुके हैं।

वह भी ट्रायल्स का हिस्सा नहीं हो सकेंगे। जिससे पुरुष डबल्स स्थान के लिए विष्णुवर्धन गौड़ पी और कृष्णा प्रसाद गार्गा एवम् ईशान भटनागर और साई प्रतीक की जोड़ी के लिए यह नाकआउट मुकाबला रहने वाला है। विजेता जोड़ी टीम में चिराग ओर सात्विक के साथ जुड़ेंगे। एन सिक्की रेड्डी ओर अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी ट्रायल्स के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेगी।

क्योंकि कुछ महीने पहले ही यह जोड़ी टूट गई है। और महिलाओं के डबल्स में 2 स्थान दाव पर लगे रहेंगे। जिसमें गायत्री गोपीचंद ओर तृषा जाली दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं। ट्रायल्स में और भी 2 जोडि़यां अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम एवम हरिथा मानाजियी और आश्ना राय की ही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles